google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

अखिलेश ने तेलंगाना में साधा भाजपा पर निशाना, बोले- इनके केवल 399 दिन बचे हैं


खम्माम, 21 जनवरी 2022 : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तेलंगाना में आयोजित बीआरएस की रैली में भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। भारत राष्ट्र समिति खम्माम रैली में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दिन गिन रही है, जो केवल 399 ही बचे हैं। अखिलेश यादव ने रैली में कहा, ‘बीते दिन भाजपा ने खुद स्वीकार किया कि उनके पास केवल 4 सौ दिन ही बचे हैं, ऐसे में अब सत्ता में नहीं रह सकते, इसलिए वे अपने दिन गिन रहे हैं’।

मालूम हो कि बीआरएस की रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा भी मौजूद थे।

रैली में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा देश की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, ‘देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, इसके अलावा देश के अधिकतर अमीर लोग देश छोड़ रहे हैं क्योंकि सरकार उनको चैन से रहने नहीं दे रही है’।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने किसानों से किया वादा नहीं पूरा किया। हमारे किसान समस्या से घिरे हैं और उनको कोई मदद मुहैया नहीं कराई जा रही है’। अखिलेश ने लोगों को निवेश के नाम पर मूर्ख बनाने पर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘इनवेस्ट मीट के जरिए भाजपा लोगों से खेलने का प्रयास कर रही है, जबकि युवा बेराेजगार बैठे हैं। भारत के पास जी 20 की अध्यक्षता होने के बावजूद कुछ भी कुछ भी महत्वपूर्ण होता नहीं दिख रहा’।

उधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि तेलंगाना के खम्माम में भारत राष्ट्र समिति की रैली भाजपा के खिलाफ नए प्रतिरोध की शुरुआत है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद बीआरएस आप, सपा और वाम जैसे अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं की उपस्थिति में अपनी पहली बड़ी रैली कर रही है।

2 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0