google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी की लोकप्रियता ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे, जानिए सीएम योगी के कितने फालोअर्स


लखनऊ, 3 सितंबर 2022 : उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर भी उनके फालोअर्स की संख्या काफी मजबूत होती जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर फालोअर्स के मामले में कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी को अब पीछे छोड़ दिया है।

अपनी कर्मयोगी की शैली से लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर भी एक उपलब्धि हासिल की है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के फालोअर्स अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से अधिक हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का इंटरनेट मीडिया पर जलवा कायम होता जा रहा है। राहुल गांधी की हमेशा से शिकायत रही है कि उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है। अब वह योगी आदित्यनाथ से भी पीछे हो गए हैं।

ट्विटर पर फालोअर्स के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को पछाड़ दिया है। गोरखपुर सदर से भाजपा के विधायक योगी आदित्यनाथ अब ट्विटर पर फॉलोवर्स के मामले में केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी से आगे निकल गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर 21.5 मिलियन फालोअर्स हैं। ट्विटर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फालोअर्स की संख्या 21.4 मिलियन है।

केवल 50 लोगों को फालो करते हैं योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ अपने ट्विटर पर केवल 50 लोगों को फालो करते हैं तो राहुल गांधी ने कुल 275 लोगों को फालो किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अप्रैल 2015 और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 में ट्विटर की दुनिया में अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी। दोनों ही नेता ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 को ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। उन्होंने एक साल बाद यानी 2016 से ज्यादा एक्टिव होना शुरू किया। 22 मार्च 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट ट्विटर से वेरिफाइएड हुआ। राहुल गांधी ने 2015 में ही अपना अकाउंट बनाया था।

पांच वर्ष तक सरकार चलाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद लगातार दूसरी बार संभालने वाले योगी आदित्यनाथ हर कार्य को मिशन मोड पर लेते हैं। माफिया तथा गैंगस्टर के काले कारोबार को बुलडोजर से ध्वस्त कराने वाले योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के नाम से भी विख्यात हो गए हैं। इन दिनों नशे का कारोबार करने वालों की नींद हराम करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति काफी कारगर साबित हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में मिशन मोड पर लगे सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश से कम जनहानि हुई।

सीएम योगी आदित्यनाथ काम करने की अपनी विशिष्ट शैली के कारण ही कम समय में ही लोगों में काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। विदेशों में भी उनके काफी फैन है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के न्यू जर्सी में लोगों ने बुलडोजर के साथ रैली भी निकाली थी। सभी पर बाबा बुलडोजर के स्टीकर लगे थे।
1 view0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0