google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

आर-पार के मूड में कांग्रेस, यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर प्रियंका गांधी के आक्रामक तेवर



प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है जहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों, सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों के गठजोड़ के चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ता सरंक्षण ने अपराधियों का मनोबल बढ़ा दिया है। बैठक में तय किया गया कि अब कांग्रेस यूपी में जंगलराज पर अभियान चलाएगी। बढ़ते अपराध और जंगलराज के खिलाफ हर जिले में ऑनलाइन कैंपेन चलाई जाएगी। जनता की चिट्ठियों और शिकायतों को इकट्ठा करके कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व एनएचआरसी को देगी।


यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ एप के जरिए बैठक की। इस बैठक में प्लानिंग और वर्किंग समूह के नेता मौजूद थे जिसमें यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, दीपक सिंह, इमरान मसूद, जितिन प्रसाद और प्रभारी राष्ट्रीय सचिव बैठक में मौजूद रहे।


टीम स्टेट टुडे

18 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0