google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

AAP ने 12 और प्रत्याशियों की 10वीं लिस्ट की जारी, अभी तक 365 प्रत्याशियों की घोषणा

chandrapratapsingh

लखनऊ, 8 फरवरी 2022 : आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल में 12 विधानसभा की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसकी जानकारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ट्विट करके दी। जारी लिस्ट में दो महिला प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने प्रत्याशियों से अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत से जुट जाने को कहा है और केजरीवाल की गारंटी को जनता तक पहुंचाने और भारी मतों से जीत हासिल करके आम की सरकार बनाने में मदद करने की अपील की है।

आम आदमी पार्टी की यह 10वीं लिस्ट है और इन 12 प्रत्याशियों को मिलाकर पार्टी अब तक 365 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है और क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट जाने और जीत हासिल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में खुशहाली लाना ही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। पार्टी की ओर से बनाया गया घोषणा पत्र यूपी की जनता से लिए गये फीडबैक पर ही तैयार किया है। इसलिए जनता को घर-घर जाकर केजरीवाल गारंटी और घोषणा पत्र की जानकारी दें। वर्तमान और पूर्व की सरकारों ने कैसे प्रदेश को आगे बढ़ने से रोका है इसकी जानकारी और जनता का विश्वास जीतने के साथ चुनाव में भी जीत हासिल करें।

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई 12 प्रत्याशियों की लिस्ट में अम्बेडकरनगर के कटेहरी से राम बरन प्रजापति, बस्ती सदर से रमेश सिंह, देवरिया के बरहज से अनिल सिंह चौहान, देवरिया भाटपररानी अनिल कुमार पाण्डेय, कुशीनगर से अतुल कुमार पाण्डेय, कुशीनगर के तमकुहीराज से संजय राय, महाराजगंज से फरेन्दा से डॉ राजन कुमार यादव, संतकबीरनगर से धनघटा से डॉ जेके सागर, सिद्धार्थनगर के इटवा से करम हुसैन, सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु से महेश कुमार यादव, सुल्तानपुर के इसौली से फिरदौस बानो और सुल्तानपुर के लम्बुआ से पूनम कोरी को टिकट दिया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0