अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
- chandrapratapsingh
- Dec 15, 2023
- 1 min read

लखनऊ, 15 दिसंबर 2023 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में काफी ठंड पड़ रही है। इसके बाद भी तमाम विद्यार्थियों को जूते व स्वेटर खरीदने के लिए उनके खातों में सरकार धनराशि नहीं भेज पाई है।
इसके विद्यार्थी बिना जूते और स्वेटर के स्कूल जा रहे हैं। बागपत और कुशीनगर में बड़ी संख्या में बच्चों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है। शिकायत के बावजूद सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। 12 सौ रुपये में एक विद्यार्थी की वर्दी, जूता-मोजा और स्वेटर के साथ स्टेशनरी कैसे खरीदी जा सकती है। उन्होंने कहा है कि सरकारी तौर पर ठंड से बचाव की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गरीब के सिर पर आसमान के अलावा दूसरी छत नहीं है। भाजपा सरकार इस सबसे संवेदनहीन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता की परेशानियों पर ध्यान देने के बजाय दूसरे प्रदेशों के दौरे पर रहते हैं। लोग भाजपा के जनविरोधी रवैये से ऊब चुके है।
Commenti