क्यों खतरे में है संविधान और मज़हबी कट्टरपन पर क्या बोले पूर्व जज बीडी नकवी
- statetodaytv
- Nov 28, 2021
- 1 min read

आने वाले समय में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश भी इसमें से एक है। ऐसे में हर राजनीतिक दल और राजनेता या नेत्री अपनी अपनी तरह से अपने हिस्से की सियासत को आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में राजनीतिक दलों से ऐसे बहुत सारे प्रोफेशनल्स भी जुड़ रहे हैं जो रिटायरमेंट के बाद अपनी अगली पारी खेल रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पूर्व न्यायाधीश बी.डी. नकवी। जिनसे 26 नवंबर के दिन कांशीराम स्मृति उपवन में सावित्री बाई फुले की ओर से आयोजित संविधान बचाओ-बीजेपी हटाओ रैली में मुलाकात हुई। 26 नवंबर का दिन भारत संविधान दिवस के रुप में मनाता है।
नकवी जी से संविधान के खतरे से शुरु हुई चर्चा सीएए एनआरसी से होते हुए मजहबी कट्टरता और उससे भी आगे निकली। आप भी देखिए पूर्व न्यायाधीश बीडी नकवी के साथ विशेष चर्चा
टीम स्टेट टुडे
Comments