google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

''भाजपा आने वाले समय में वोट देने का भी अधिकार छीन सकती है''

chandrapratapsingh

लखनऊ, 18 अगस्त 2023 : एम्स की जमीन सपा सरकार ने दी थी लेकिन भाजपा ने पर्याप्त बजट नही दिया है। जो बात लालकिले से कही जाए वह पूरी नही हो रही है। भाजपा केवल झूठ बोलती है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बांदा से लखनऊ जाते समय डा.राममनोहर लोहिया महाविद्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से चुनाव आयोग में हस्तक्षेप कर कंट्रोल कर रही है लोकतंत्र के लिए खतरा है आने वाले समय में वोट देने का अधिकार भी छीन सकती है।

बोले- गठबंधन का प्रत्याशी रायबरेली से चुनाव लड़ेगा

किसानों की आय दोगुनी करने, हर गरीब का शौचालय युक्त आवास बनवाने, करोड़ो नौकरी देने,बिजली सस्ती करने जैसी बाते लालकिले से कही गयी लेकिन वह सब झूठी साबित हो रही हैं। पुलिस सेवा, एम्ंबुलेंस सेवा खराब कर दी है। ट्रैफिक वाले दिन में कम रात में ज्यादा दिखाई देते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की बात पर कहा कि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी रायबरेली में चुनाव लड़ेगा।

भाजपा द्वारा रोजगार देने की बात पर कहा कि जो भगवान व गंगा मईया की कसम खाकर झूठ बोलते हों उनकी बात मत माना करो। किसानों को रिफाइंड तेल दिया गया वह भी मिलावटी था। किसान सम्मान निधि इसीलिए दी जा रही है ताकि किसानों में खुशहाली न आने पाए।

बोले- भाजपा भ्रष्टाचार की नई किताब लिख रही है

बाईपास रोड पर बने ओवर ब्रिज के टूटने पर कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की नई किताब लिख रही है नए नए तरीके ईजाद किए हैं ब्रिज का टूटना इसी का एक उदाहरण है। शिक्षा व चिकित्सा का निजीकरण करने जा रहे हैं। यह किसी को नौकरी नही देना चाहते,सभी भटक रहे हैं।

इस मौके पर सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, दिव्यांबर सिंह, बबलू वाजपेयी, लारेंस यादव, रामनाथ यादव आदि भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गेंगासो गंगापुल, जनता बाजार, करूणा बाजार चौराहा आदि जगहों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0