google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मंच से बोले चन्नी व सिद्धू - सीएम फेस का हो एलान, राहुल गांधी ने कहा- जल्द लेंगे निर्णय

chandrapratapsingh

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2022 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के नेता चाहते हैं कि राज्य में सीएम फेस का निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी निर्णय ले लेगी। इसके लिए जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। राहुल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं। एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा। राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे। बता दें, इससे पहले मंच से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल से सीएम फेस की घोषणा करने की मांग की।

राहुल गांधी ने देर से पहुंचने के लिए खेद जताया। कहा कि खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट लेट हुई, जिससे वह यहां देर से पहुंचे। राहुल ने कहा कि यह चुनाव पंजाब के भविष्य का सवाल है। कहा कि पंजाब किस दिशा में आगे बढ़ेगा यह सवाल है। कांग्रेस के लिए पंजाब सिर्फ एक प्रदेश नहीं, बल्कि विचारधारा है। पंजाब भाईचारा है। कहा कि पंजाब ने देश को इतना दिया है। पीएम भी दिए हैं। दस वर्ष मनमोहन सिंह ने इस देश को रास्ता दिखाया। मनमोहन सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच हैं।

रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आक्रामक नजर आए उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि पंजाब को कौन चलाएगा। उनका इशारा पार्टी के सीएम फेस की तरफ था।नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग सिस्टम को तब्दील करने की तरफ देख रहे हैं। कहा कि इस बार राज्य से माफिया राज मिटाकर रख देंगे।

सिद्धू ने तीन सवाल राहुल गांधी से पूछे। पहला कीचड़ यानी कर्जे के दलदल से उन्हें कौन निकालेगा। दूसरा कैसे निकालेगा यानी उसके पास क्या एजेंडा है। तीसरा इस एजेंडे को लागू कौन करेगा। यानी बंदा कौन होगा। सिद्धू का सीधा इशारा था कि पंजाब में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा।

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0