
राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ के भदौला गांव में हुआ था।
चौधरी अजित सिंह भारतीय राजनीति के पहले आईआईटियन राजनेता थे।
चौधरी अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे।
बागपत जिले में बावड़ी गांव उनके लिए बेहद प्रिय है।
चौधरी अजित सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और खड़गपुर आईआईटी से बी.टेक की डिग्री हासिल की थी।
इसके बाद स्नातकोत्तर की डिग्री अमेरिका के शिकागो से प्राप्त की।
अजित सिंह ने करीब 15 साल तक अमेरिका की कंप्यूटर इंडस्ट्री में काम किया था।
पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की बीमारी के चलते अमेरिका से भारत लौटे।
1986 में राज्यसभा के रास्ते उन्होंने राजनीति में आए।
इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे।
1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए।
1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे।
वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया।
1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे।
नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया।
1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया।
1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की।
1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे।
1998 के चुनाव में वह हार गए।
1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे।
2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे।
अजित सिंह एनडीए सरकार में कृषि मंत्री रहे।
2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए।
2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे।
2011 में वह केन्द्र की यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहें।
2014 में वह बागपत सीट से चुनाव हार गए।
2019 का चुनाव चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया।
चौधरी अजित सिंह सात बार लोकसभा सांसद और चार बार कैबिनेट मंत्री रहे।
अजित सिंह के परिवार में एक बेटा जयंत चौधरी व दो बेटियां, पुत्रवधु चारु और दो पौत्रियां हैं।
टीम स्टेट टुडे

Comments