google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

घोषणा नहीं संकल्प है, लोक कल्याण के प्रति संकल्पित भाजपा

chandrapratapsingh

लखनऊ, 08 फरवरी 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ में लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के दिग्गजों के साथ इसको जारी किया। इस अवसर पर अमित शाह ने भाजपा तथा अन्य दलों के काम के अंतर को भी समझाया।

भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने इसको संकल्प का नाम दिया है। सिर्फ भाजपा ही किसी काम को लेकर संकल्प ले सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी काम को लेकर सिर्फ घोषणा तक ही सीमित नहीं रहती है। भाजपा देश तथा प्रदेश के विकास को लेकर संकल्पित है। भाजपा ने आज जिसको जारी किया है यह सिर्फ एक घोषणा पत्र नहीं है, यह तो यूपी सरकार का संकल्प है। इससे पहले 2017 के भाजपा के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिनमें से 92 पूरे हो चुके हैं। हम वही करते हैं जो हम कहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लगभग 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। इसके साथ किसानों को लगभग 4.72 लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों और खेती के लिए बहुत काम किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए हर वर्ष 6,000 रुपए उनके अकाउंट में भेजने का काम किया है, जिससे छोटे और मंझले किसानों को ऋण से मुक्त होने का फायदा मिला है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0