google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सर्दी के सितम से दिल्लीवासी परेशान, 23 सालों में तीसरी बार पड़ी इतनी भीषण ठंड

chandrapratapsingh

नई दिल्ली, 10 जनवरी 2023 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में ठंडक ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 23 सालों में तीसरी बार इतनी भीषण ठंड पड़ी है। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में 3 से 9 जनवरी तक लगभग 5 दिन शीत लहर रही।

2 से 4 डिग्री तक रहा तापमान

मैसम विभाग ने बताया कि 3 से 9 जनवरी तक तापमान लगभग दो से चार डिग्री था। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि वर्ष 2000 से 2023 तक 3 से 9 जनवरी के बीच पिछले 23 साल में तीसरी बार इतनी ठंड पड़ी है। ऐसी ही स्थिति साल 2006 में भी थी, जब दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस था।

2013 में भी रही ऐसी सर्दी

2013 में भी ऐसी ही कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। इसके अलावा मौसम विभाग ने 12 जनवरी को बारिश, बूंदाबांदी, बर्फबारी और 14 जनवरी को ठंड के दूसरे दौर की भी भविष्यवाणी की है। कोहरे के कारण विमानों और ट्रेन की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें कोहरे के कारण प्रभावित हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर पिछले 24 घंटों में कोहरा छाया रहा।

सुबह छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार शहर के अन्य हिस्सों में अपेक्षाकृत कम कोहरा रहा है। सोमवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। आलम यह रहा कि सफदरजंग में दृश्यता का स्तर घटकर 25 मीटर हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं।

कोहरे से प्रभावित कई ट्रेनें

सुबह नौ-दस बजे तक भी कई इलाकों में लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा और 72 से अधिक ट्रेनें एक से नौ घंटे की देरी से चलीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

4 views0 comments

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0