google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डिप्‍टी CM केशव व ब्रजेश ने चंद्रयान की लैंडिंग पर कही बड़ी बात, SP MP एसटी हसन बोले...

chandrapratapsingh

लखनऊ, 22 अगस्त 2023 : भारत इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसका तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफल लैंडिंग करने के साथ ही भारत के नाम कई खास उपलब्‍ध‍ियां होंगी। हालांकि प्रतिकूल परिस्थितियों में लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए टाला जा सकता है, इसरो के एक वैज्ञानिक ने कहा, "कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को लैंड करने में सक्षम होंगे।

उत्‍तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा चंद्रयान 3

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि यह भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है. पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मैं मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा- ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि चंद्रयान 3 मिशन भारत की शान है। मैं देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे- सपा सांसद एस.टी. हसन

सपा सांसद एस.टी. हसन कहते हैं क‍ि हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बहुत सफल होगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं। आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन विफल हो गया। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे।

Comentários


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0