google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी निलंबित

chandrapratapsingh

लखनऊ, 13 फरवरी 2023 : आय से अधिक संपत्ति मामले में नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रविंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निलंबन के आदेश के साथ ही ओएसडी के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप विजिलेंस जांच में सिद्ध होने और निर्धारित आय से 158.61 प्रतिशत अधिक व्यय करने पर यह कार्रवाई की गई है।

158 प्रतिशत अधिक व्यय सिद्ध होने पर हुई कार्रवाई

मंत्री नंदी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात रहे रविंद्र सिंह यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। जिसके आधार पर विजिलेंस द्वारा आरोपों की जांच की गई। जांच में रविंद्र सिंह यादव के राजकीय सेवा में आने की तिथि, एक जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2018 तक आय-व्यय का आकलन किया गया। जिसमें पाया गया कि यादव की इस अवधि में 94,49,888.34 रुपये की वैध आई हुई, जिसके सापेक्ष ओएसडी ने 2,44,38,547.34 रुपये व्यय किया, जो उनकी आय से 158.61 प्रतिशत अधिक पाया गया।

रविंद्र सिंह यादव द्वारा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया

इस संबंध में रविंद्र सिंह यादव द्वारा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा सका। मंत्री नंदी ने कहा कि जांच में रविंद्र सिंह यादव की पत्नी सुमन यादव और पुत्र निखिल यादव के नाम पर जसवंत नगर इटावा में 16 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की भी पुष्टि हुई।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0