google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

देश भर में गणेशोत्सव की धूम- लखनऊ में अलीगंज के राजा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Updated: Sep 21, 2023



देशभर में गणेशोत्सव आरंभ हो गया। गणपति बप्प्पा को मोरया के जयकारों से कई जगह मूर्ति स्थापना संग पूजा-अर्चना शुरू हो गई। आने वाले दस दिनों तक सभी भक्त गजानन के रंग में डूबे रहेंगे। गजानन महोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में चंद्रशेखर पार्क, चांदगंज गार्डन में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। गणेश पूजा कल्याण समिति के तत्वावधान में अलीगंज का राजा के नाम से विख्यात आयोजन 19 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर तक चलेगा।


19 सिंतबर को मूर्ति की स्थापना की जाएगी एवं श्रंगार होगा। इसी दिन सुंदर कांड का पाठ और श्री हनुमान जी की झांकी भी भक्तों के सम्मुख होगी।


20 सितंबर को फूलों की होली एवं डांडिया का आयोजन होगा। 21 सिंतबर को विविध झांकियों के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन होगा। प्रतिदिन श्रंगार पूजन एवं आरती सुबह 9 बजे और शाम 7 बजे की जाएगी। अलीगंज के राजा इस बार 11 साल के हो गए।



मुख्य आयोजक शिव मेडिकल्स के मालिक संदीप सिंघल ने बताया कि गणपति पूजन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। शिव मेडिकल्स और कृष्णा हास्पिटल पर इस दौरान विशेष हेल्थ कैंप भी चलाया गया जिसमें कई प्रकार की जांच निशुल्क कराईं गईं।



इस बार अलीगंज के राजा की थीम राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आई। मेरी माटी-मेरा देश अभियान से प्रेरित आयोजन स्थल पर देशभक्ति से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

भव्य भगवा गणपति गजानन की विशाल प्रतिमा का आकर्षण बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आयोजन स्थल पर गजानन को पत्र देने के लिए एक बाक्स लगाया गया जिसमें लोग अपनी बात लिख कर गणेश जी तक पहुंचा सकते हैं।


भाव, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण गणपति पूजन आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा दूर-दूर से लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।


टीम स्टेट टुडे

7 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0