google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिकरू कांड के मुख्यि आरोपित विकास दुबे का मकान सीज

chandrapratapsingh

लखनऊ, 21 जुलाई 2022 : कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्‍य आरोपित विकास दुबे की लखनऊ में स्‍थित संपत्ति सीज की गई। बिकरू कांड के आरोपित विकास दुबे का लखनऊ स्थित इंद्रलोक कालोनी में एक मकान है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे विकास दुबे के घर के सामने मुनादी कराई और कार्रवाई शुरू की और मकान सील कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विकास दुबे के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के तहत की है।

पुलिस के मुताबिक कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का इंद्रलोक कालोनी में मकान है। उसके खिलाफ कृष्णा नगर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। गुरुवार को पुलिस ने इसी के तहत मुनादी कराई और संपत्ति को सीज कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मई में मुनादी कराकर संपत्ति को नीलाम करने की नोटिस चस्पा की थी।

यह है पूरा मामला : गौरतबलब है कि कानपुर के बिकरू में जुलाई 2020 में पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने साथियों संग हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्‍या कर दी थी और फरार हो गया था। मरने वालों में एक डिप्टी एसपी भी शामिल था। फरार चल रहे विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया और कानपुर लाते समय रास्ते में भागने के प्रयास के दौरान उसे मुठभेड़ में मारा गिराया था।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0