google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

होम टाउन में ढोल-नगाड़ों के साथ Manisha Rani का हुआ शानदार स्वागत, देखें वीडियो

chandrapratapsingh

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2023 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हो चुका है। इस शो के टॉप 3 में पहुंचे वाली बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश और अभिषेक को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इस शो की ट्रॉफी वह अपने नाम न कर सकी। खैर शो की ट्रॉफी भले ही एल्विश यादव ने जीती हो, लेकिन लोगों के दिलों पर मनीषा रानी (Manisha Rani) ने भी खूब राज किया है। उन्होंने भी लाखों लोगों के दिल जीत लिए है।

होमटाउन पहुंची मनीषा रानी

बिग बॉस सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त को हो गया था। शो के बाद मनीषा को एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट के ऑफर भी मिले, जिसे वह पिछले कुछ दिनों से पूरा कर रही थी। अब जाकर मनीषा अपने काम से ब्रेक लेकर बिहार पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ मनीषा के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर पहुंची भीड़

मनीषा की एक झलक पाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग नजर आए। सोशल मीडिया पर मनीषा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के बीच इतना प्यार देख मनीषा बेहद खुश नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया भी किया।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में मनीषा रानी ने लिखा, 'पटना एयरपोर्ट पर मेरे फैंस ने इतने प्यार से स्वागत किया। मुंगेर वालों ने इतना प्यार दिया, इतने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सबका प्यार ही मेरे लिए जीत है। आप मेरे यूट्यूब चैनल पर जाकर पूरा व्लॉग देखें। ढेर सारा प्यार दें। मनीषारानी #1पीस।'

मीडिया इन्फ्लुएंसर है मनीषा रानी

5 सितंबर 1997 में जन्मीं मनीषा रानी (Manisha Rani) बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं। मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और डांसर हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर शुरू किया था। वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी हैं।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0