google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

मुख्तार अब्बास नकवी ने एक देश एक चुनाव को बताया वक्त की जरूरत


रामपुर, 31 अगस्त 2022 : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक देश एक चुनाव को वक्त की जरूरत बताया है। रामपुर आए भाजपा नेता ने कहा कि एक देश एक चुनाव वक्त की जरूरत है। सभी राजनीतिक दलों को राजनीतिक पूर्वाग्रह छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

पूर्व मंत्री ने बुधवार को रामपुर में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि देश में हर छह महीने में कहीं न कहीं कोई चुनाव होता है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय में चुनाव मशीन बन जाती हैं। इससे विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। साथ ही लोगों में चुनाव के प्रति उदासीनता बढ़ रही है। इससे लोकतंत्र का पर्व फीका बन रहा है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी एक देश एक चुनाव के लिए कई बार आह्वान कर चुके हैं, लेकिन राजनीतिक दलों का रवैया उदासीन है। जनता चाहती है कि चुनावी चक्रव्यूह के चक्कर से बाहर निकलकर एक देश, एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने से चुनाव खर्च भी कम होगा और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी को सुबह-शाम पानी पी-पीकर कोसने वाले उनके परिश्रम की पराकाष्ठा देख खुद पानी-पानी हो जाते हैं।

आज भारत की सियासी संस्कृति परिवार के पालने में नहीं, बल्कि परिश्रम से परिणाम में बदल गई है। आम आदमी पार्टी को लेकर बोले, आप चू-चू का मुरब्बा बन गई है, जो न उगलते बन रही है और न निगलते बन रही है। कहा कि विपक्षी दलों में तीन दर्जन नेता प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं कर रहा है।
1 view0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0