google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस के घोषणा पत्र को अंतिम रुप देने के लिए प्रियंका गांधी ने की अहम बैठक

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv

Updated: Dec 7, 2021



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ लखनऊ में बैठक की। जिसमें विधानसभा चुनावों की तैयारी की चर्चा हुई और जनता की राय से तैयार किए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने पर मुहर लगी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी लोगों की आवाज को जगह दी गई है।


बैठक के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया जिसमें लिखा कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर घोषणा पत्र कैंपेन कमिटी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की है जिसमें उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के घोषणा मैं प्रत्येक वर्ग के मुद्दों को सम्मिलित किया जाएगा।


प्रियंका गांधी ने कहा उत्तरप्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तरप्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देते हुए यह वादा किया कि, उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो, किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा और महिलाओं को साल में 3 घरेलू गैस सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि आगामी चुनाव में वह 40 पीस दी सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी।




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0