google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

श्री हरभज ट्रस्ट का कार्य बहुत पुनीत: Kaushal Kishore

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv



लखनऊ। आज से 63 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं बहुत उन्नत नहीं थी तब हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट द्वारा अस्पताल की स्थापना की गई। आम आदमी को सस्ता एवं अच्छा इलाज उपलब्ध कराना एक बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य है। जिसे आज भी श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट चिकित्सालय द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है .ट्रस्ट द्वारा बहुत पुनीत कार्य किया जा रहा है। संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने आज यह बातें श्री हरभज राम कृपा देवी अस्पताल द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।


अस्पताल के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता की लिखी किताबें फैमिली हेल्थ डायरी व मोक्ष प्राप्ति की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कौशल किशोर ने कहा कि जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे होते हैं उसे ही मोक्ष मिलता है। और स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छे कर्म कर सकता है। ऐसे में विद्यासागर गुप्ता की दोनों ही पुस्तक मानवता के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा ने हरभज राम ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की और विद्यासागर गुप्ता को उनके लेखन कार्य की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि श्री हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल में रोज लगभग 200 मरीज इलाज के लिए आते हैं. इस तरह साल भर में हम कई हजार मरीजों का इलाज करने में सफल होते हैं. यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है। हम इस सेवा के लिए किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी अनुदान नहीं लेते हैं।


अस्पताल के वाइस चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का हरभज अस्पताल व विद्यासागर गुप्ता जी से अटूट रिश्ता रहा है। अटल जी का दो बार अस्पताल में भी आना हुआ उन्होंने श्री हरभजराम चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की खूब प्रशंसा की थी।


कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन के अलावा 150 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण एवं भारत सरकार की कौशल विकास योजना के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित 50 कंप्यूटर प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र शुक्ला , रजत गुप्ता सुशील गुप्ता तथा ट्रस्ट के समस्त सदस्य व अस्पताल का स्टाफ व मरीजों की उपस्थिति रही।


2 Comments


Nazrom
Nazrom
Feb 19

nice

Like

Am descoperit ruleta cu bile duble de curând și mi s-a părut o variantă foarte interesantă care adaugă mai multă adrenalină. Detalii despre regulile și strategiile acesteia le poți găsi pe https://ruletaguru.com/doubleball și sunt sigur că îți vor fi de ajutor.

Like
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0