google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू, वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं-बसपा


उन्नाव, 20 फरवरी 2022: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुलायम व अखिलेश के परिवार से भाजपा की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। मुलायम सिंह मोदी को प्रधानंत्री बनने का आशीर्वाद देते हैं तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख उनसे मिलने जाते हैं। इससे साफ है कि भाजपा और सपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सपा के शासन काल में दंगा, लूट डकैती और फिरौती की बाढ़ आ गई थी तो भाजपा दहशत फैलाने का काम कर रही है। दोनों पार्टियों के लोग आपस में मिलकर वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान पर सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सपा और भाजपा के पिछले दस वर्ष के शासन में सभी का जीना हराम हो गया है। भाजपा बड़ी सफाई से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर वोट ले लेती है और उसके बाद जनता को किनारे लगा देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि भाजपा की सरकार चलाने वाले कहते हैं हम ठोक देते हैं यह सही भी है उनके शासन में सौ से अधिक ब्राम्हण इनकाउंटर में मारे गए हैं। नवजवानों को नौकरी की जगह लाठियां दी, जिन विभागों में नौकरी मिलती थी वहां ठेका प्रथा लागू कर दी।
2 views0 comments

コメント


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0