google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

महिला वोटबैंक साधने के लिए सपा ने खेला बड़ा दांव

chandrapratapsingh

लखनऊ, 20 अप्रैल 2023 : नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी ने बुधवार को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर जूही सिंह को सौंपी गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष व एक राष्ट्रीय सचिव भी नामित किया है।

तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एक राष्ट्रीय सचिव भी नामित

सपा अध्यक्ष ने निधि यादव, श्रेया वर्मा व नेहा यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा दीपमाला पटेल को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। निधि यादव पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव की बेटी हैं। वे इससे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। श्रेया वर्मा सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती हैं। श्रेया इससे पहले भी महिला सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। अखिलेश ने इन पर दोबारा भरोसा जताया है। नेहा यादव इससे पहले समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं।

आपको बता दें, जूही सिंह अक्सर देश और प्रदेश के तात्कालिक मुद्दों पर टेलीविजन चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का मजबूती के साथ पक्ष रखती हैं और विरोधियों का करारा जवाब देने के लिए जानी जाती है। उन्हें पार्टी की महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सपा ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ को अब मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0