google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सुनील सिंह पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र डीएम से मिलने के बाद क्या किया सबसे पहले!

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv



नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने दिया प्रमाण पत्र
सदर विधायक सहित भाजपाइयों संग पंचायत अध्यक्ष ने मंदिर में टेका माथा

बांदा। मंगलवार को जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने निर्विरोध नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल प्रमाण पत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरु विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा तथा भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।


उसके बाद सर्वप्रथम संकट मोचन मन्दिर में जाकर माथा टेका व आर्शीवाद प्राप्त किया। इसे बाद उनके द्वारा जिला पंचायत प्रांगण स्थित अटल पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं लगन से अपने पद का दायित्व निभायेंगे तथा जिले के चौमुखी विकास के लिये वें पूर्णतयाः प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरु विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुन्द शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगराम सिंह चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संतोष गुप्ता, कॉपरेटिव बैक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य स्वेता सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, दीपक सिंह गौर, विनय श्रीवास, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, दिलीप गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा लखनलाल राजपूत, मण्डल अध्यक्ष बडोखर श्यामबाबू पाल, मोहित गुप्ता, अभिषेक शिवहरे आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



संदीप तिवारी, संवाददाता, बांदा

रिपोर्ट - संदीप तिवारी, संवाददाता, बांदा

टीम स्टेट टुडे


















विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0