google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है आपातकाल, 23 की उम्र में मुझे जेल में डाला'

chandrapratapsingh

लखनऊ, 25 जून 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान को और गति देने के लिए रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए। अपनी पहली जनसभा उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में की। यहां उन्होंने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी, यह काला अध्याय सदैव याद रखा जाएगा। मैंने भी 16 महीने जेल में बिताए थे।

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पटना में पीएम नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए बैठक कर रही है। कहती है देश में लोकतंत्र नहीं तो हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक में उनकी सरकार कैसे बनी। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। देश को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। वर्ष 2014 में अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर रहा देश आज पांचवें स्थान पर आ चुका है।

सुरक्षित हैं देश की सीमाएं

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित है। पाकिस्तान ने उरी में कायराना हरकत की थी तो हमने सीमा के अंदर घुस के आतंकवाद का सफाया किया था। गांव, गरीब, किसान के लिए काम हो रहा है मुफ्त राशन मिल रहा है कुछ लोग तो बेच भी ले रहे हैं।

योगी सरकार की तारीफ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुरुस्त बनाया है। किसी भी राज्य के विकास के लिए यह सबसे जरूरी है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0