google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'जो मेरी बात का विरोध कर रहे हैं वो...'

chandrapratapsingh

लखनऊ, 16 नवंबर 2023 : दीपावली पर देवी लक्ष्‍मी को लेकर ट‍िप्‍पणी को लेकर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य सुर्खि‍यों में बने हुए हैं। अपने विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ''मैंने मुख्य रूप से 2 चीजों के बारे में बात की, एक वैज्ञानिक सोच विकसित करने के बारे में और दूसरा महिलाओं को सम्मान देने के बारे में, और जो लोग इसकी निंदा कर रहे हैं वे हैं वे स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान का विरोध कर रहे हैं।''

'भाजपा का महिला सशक्तिकरण व नारी वंदन योजना छलावा है'

स्‍वामी प्रसाद ने कहा क‍ि महिलाओं को सम्मान दिलाने की मेरी अपील पर जिस तरीके से भाजपा विरोध कर रही है, उससे प्रतीत होता है कि भाजपा देश के महिलाओं के सम्मान की घोर विरोधी हैं। भाजपा सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण व नारी वंदन योजना दिखावा व छलावा है। यदि महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा गंभीर होती तो महिलाओ के सम्मान में दिये गये बयान का विरोध नहीं करती।

Commentaires


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0