google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

यूपी BJP के अध्यक्ष भूपेन्द्र बोले- संगठन की कमियों को दूर करना प्राथमिकता


लखनऊ, 25 अगस्त 2022 : उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने अपनी वरीयता भी तय कर ली है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद भूपेन्द्र सिंह ने अपनी वरीयता भी बता दी।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम पहले तो संगठन की कमियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तो हमेशा ही चुनाव के मोड में रहते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास किया। हमने देखा है कि पिछले चार चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी को अपार सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में हम इस क्रम को आगे भी जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2024 में सारी 80 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने पर मेरा पार्टी और नेतृत्व का बहुत बहुत आभार है।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह का नाम काफी मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए फाइनल किया गया। कई बार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठकों में मंथन के बाद उनको उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह छात्र जीवन से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे।

4 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0