google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अयोध्या पहुंच कर जो बताया उससे बढ़ गईं हैं दिलों की धड़कन



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बात कही है। अयोध्या के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश सरकार द्वारा #अयोध्या के विकास योजना पर प्रेस वार्ता भी किया।


केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख मिलेगा। मौर्य बोले,'मैं भी राम भक्त हूं। मुझे भी प्रसन्नता हो रही है। बहुत ही बड़े पैमाने पर अयोध्या के विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है। भविष्य की योजनाएं भी तैयार हो रहीं हैं। अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। अयोध्या में राम वन गमन मार्ग बन रहा है। जो श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे वे राम लला का दर्शन करेंगे और कैसे रामराज्य था, इसकी परिकल्पना को लेकर वापस लौटेंगें।



केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम वन गमन मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायण कालीन दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे। प्राचीन दृश्य रामयुग का आभास कराएंगे। लोगों को साक्षात एहसास होगा कि वो त्रेता युग की अयोध्या में हैं।


डिप्टी सीएम मौर्या ने कहा कि अयोध्या धाम में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज होगा। अभी भी अयोध्या में जो सड़क चौड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी।


मौका मुआयना भी हुआ


उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने अयोध्या में भगवान श्रीराम लला मंदिर के निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार एवं मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।



डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की एक ही मंशा है कि अयोध्या का इतना विकास हो कि लाख नहीं कई लाख रोजगार का सृजन हो। सभी को रोजगार मिले। देश - विदेश के राम भक्त अयोध्या पहुचेंगे उससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा।



आपको बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद लल्लू सिंह के छोटे भाई अजित सिंह के निधन पर उनके आवास पर पहुंच के श्रद्धांजली भी दी।



काफिला रोक कर दिव्यांग की समस्या का किया निदान


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जब अयोध्या के लिए निकले तो एक दिव्यांग महिला उनसे अपनी समस्या बताना चाहती थी। डिप्टी सीएम ने यात्रा शुरु करने से पहले उस महिला की ना सिर्फ समस्या सुनी बल्कि तत्काल मदद की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग महिला को इलाज के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता थी जिसका समाधान कराया गया।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0