google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी में एक माह बाद मिले 500 से ज्यादा संक्रमण, अब कुल 2,966 एक्टिव केस

chandrapratapsingh

लखनऊ, 29 जुलाई 2022 : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। एक महीने बाद राज्य में कोरोना के 500 से अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को एक दिन में कुल 79,702 सैम्पल की जांच की गई जिसमें कोरोना संक्रमण के 509 नए मामले समने आए हैं। इससे पहले 29 जून को 548 मरीज मिले थे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कुल 79,702 सैम्पल की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमण के 509 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,94,60,409 सैम्पल की जांच की गयी हैं।

अब 2,966 एक्टिव केस : उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान 410 लोग और अब तक कुल 20,74,958 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,966 एक्टिव मामले है।

कोविड वैक्सीनेशन जारी : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 28 जुलाई, 2022 को एक दिन में 5,04,966 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

18+ का 15 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन : अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,89,907 तथा दूसरी डोज 14,56,35,546 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,96,482 तथा दूसरी डोज 1,28,63,451 दी गयी है।

अब तक दी गई 34.80 करोड़ वैक्सीन : 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,73,103 तथा दूसरी डोज 70,91,249 दी गयी। कल तक 63,05,843 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,80,55,581 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Kommentare


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0