google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जब जंगल में हुआ शिकारियों का शिकार, तो क्या हुआ इन दोनों का !




जंगली दो तरह के होते हैं। एक वो जो जंगल में रहते हैं और जानवर कहलाते हैं, दूसरे वो जो रहते जो इंसानी बस्ती में हैं लेकिन उनके काम जंगली होते हैं।


उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्निया के जंगल से जंगली जानवरों का शिकार करने वाले 2 ऐसे ही शातिर जंगली गिरफ़्तार किये गए हैं। कतर्नियाघाट सेंचुरी रेंज की ककरहा इलाके में जंगली मुर्गे का शिकार करते 2 शातिर शिकारी रंगेहाथ गिरफ़्तार हुए। जंगली मुर्गों का शिकार करने के लिये दोनों शिकारियों ने सेंचुरी रेंज इलाके जाल बिछाए थे।



पकड़े गए शिकारियों के नाम केशव राम और विनोद हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों शातिर वन्य जीव तस्कर हैं। आरोपी शिकारियों के कब्जे से कुल्हाड़ी,बांका और जंगली जानवरों को पकड़ने वाला जाल बरामद किया गया है। वन्य जीव अपराध की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


आपको बता दें लंबे समय से कतर्निया वाईल्ड लाईफ इलाके में जंगली जानवरों का शिकार करने का व्यापार कर रहे थे।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0