google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं बहराइच, योद्धाओं का होगा बड़ा सम्मान

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ शनिवार को बहराइच में होंगे। 27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच वासियों को लगभग 300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। शहर के किसान डिग्री कॉलेज (KDC) चौराहे का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर होगा। इसके साथ साथ बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बने प्रदेश के सबसे लंबे चहलारी घाट पुल का नामकरण राजा भलभद्र सिंह के नाम पर होगा।



इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अश्वारोही "महाराणा प्रताप" की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। बहराइच जनपद में यूपी सरकार के अलग अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही 300 करोंड की लागत की विकास योजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी।




मुख्य कार्यक्रम के.डी.सी महाविद्यालय में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के आगमन पर जोरदार तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल भी लगाया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और जन अपेक्षाओं को लेकर सचेत रहने वाले महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह स्वयं एक एक कार्य और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0