google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मंत्री के आवास से बंटी के निकलने के एक मिनट बाद विनय को मारी गई थी गोली

chandrapratapsingh

लखनऊ, 7 सितंबर 2023 : केंद्रीय राज्यमंत्री के दुबग्गा स्थित आवास से शुक्रवार तड़के चार बजकर सात मिनट पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी के निकलते ही ठीक एक मिनट बाद विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। उधर, पुलिस की बनाई थ्योरी पर विनय के परिवारीजन ने सवाल उठा दिए। जिससे अबतक विनय की हत्या का राज खुल नहीं सका। हत्या का सारा राज एक मिनट में उलझकर रह गया है। इस कारण बंटी के हत्या में शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

22 मिनट बाद पुलिस को दी गई सूचना

सीसी कैमरे में दिख रहा है कि विनय तड़के 4:08 बजकर कुछ सेकेंड में ड्राइंग रूम में पहुंचता है। फिर किसी के आवाज देने पर वह वापस कमरे में जाता है, तभी उसे गोली मार दी जाती है। गोली की आवास जुनकर ड्राइंग रूम में रात डेढ़ बजे से सो रहा अजय रावत चौक कर उठता है और वह सीधे कमरे में अंदर भागता है। इसके बाद भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?

हत्यारोपित ने अंकित वर्मा ने दी थी घटना की जानकारी

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को हत्यारोपित ने अंकित वर्मा ने सूचना दी थी। वहीं, कौशल किशोर ने पुलिस को करीब साढ़े चार बजे दी। जिसके बाद दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घटनास्थल ठाकुरगंज का होने के कारण ठाकुरगंज पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि सीसी फुटेज समेत सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। आर्म्स एक्ट में आरोपित विकास किशोर के बयान दर्ज हो चुके हैं। विवेचना अभी जारी है।

Комментарии


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0